स्टॉकहोम न्यूज 4 इंडिया। वर्ष 2018 का केमेस्ट्री का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों फ्रांसिस अर्नाल्ड, जॉर्ज स्मिथ और ब्रिटिश रिसच्रर ग्रेगरी विंटर को दिया जाएगा। तीनों वैज्ञानिकों को एंजाइम, पेपटाइड्स और एंटीबॉडीज पर रिसर्च के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। तीनों वैज्ञानिकों ने इवोल्यूशन के सिध्दांतों को लागू कर एंजाइम विकसित किए। या कहा कि डार्विन क सिध्दांतों को टेस्ट ट्यूब में लागू किया। इससे बायोफ्यूल और नई दवाएं बनाने में मदद मिली। ज्यादा पर्यावरण हितैषी केमिकल्स बने। पुरस्कार राशि में से आधी फ्रांसिस अर्नाल्ड को दी जाएगी। आधी जॉर्ज स्मिथ और ग्रेगरी विंटर को मिलेगी। अर्नाल्ड पांचवीं महिला हैं जिन्हें केमेस्ट्री में नोबल पुरस्कार दिया जाएगा।
केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
