भोपाल न्यूज 4 इंडिया। राज्य सरकार ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारियों के सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन के आदेश 30 दिसंबर को जारी कर दिए। इसमें विवेक अग्रवाल और हरिरंजन राव प्रमुख सचिव बन गए। इन्हें मिलाकर मुख्यमंत्री सचिवालय में अब चार प्रमुख सचिव होंगे। अशोक वर्णवाल और एसके मिश्रा पहले से ही मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति के साथ-साथ राज्य सरकार ने सचिव व अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नति और वरिष्ठ वेतनमान भी देने भी आदेश जारी कर दिया। प्रमुख सचिव बनने वाले 1994बैच 10 आईएएस अधिकारियों में विवेक वे हरिरंजन के अलावा संजय शुक्ला, रश्मि अरूण शर्मी, मनीष रस्तोगी, डॉ. पल्लवी जैन गोविल, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला, एसके पॉल व अरूण कोचर शामिल हैं।