गोलोक श्री मनोज दुबे चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित लोकेश कृष्ण दुबे ने बताया कि विप्र वाहिनी ब्राह्मण संघ छत्तीशगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवजलम दुबे के मार्गदर्शन में देवेन्द्र नगर चौक,रेलवे स्टेशन, बंजारी मंदिर रावाभाटा आसपास के सड़कों के किनारे एवं झोपड़ियों में भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले निराश्रित व्यक्तियों को ठंड की समस्या से निजात दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया।

रायपुर //  गोलोक श्री मनोज दुबे के चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने 1 सप्ताह पूर्व  से भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले एवं अति गरीब निराश्रितो को चिन्हित कर कंबल उपलब्ध कराया गया। विगत कुछ दिनों से बदले हुए मौसम एवं आंधी ,पानी के चलते ऐसे व्यक्तियों को ठंड से काफी परेशानी हो रही थी जिसके चलते फाउंडेशन के सदस्यों ने कंबल वितरण का कार्य किया। इस अवसर पर शिवजलम दुबे ने कहा कि वास्तविक व्यक्ति तक सेवा का पहुंचना महत्वपूर्ण कार्य है आज गोलोक श्री मनोज दुबे चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने जिन निराश्रित तक कंबल पहुंचाया वे बड़भागी हैं। ठंड से ठिठुरते हुए व्यक्ति तक कंबल का पहुंचना एक मानवीय कर्म है जिसके लिए गोलोक श्री मनोज दुबे फाउंडेशन के सदस्य बधाई के पात्र हैं यह समिति पूर्व में भी इस तरह के कार्य को संपादित करते आई है।

इस अवसर पर  फाउंडेशन के अध्यक्ष भागवताचार्य पंडित लोकेश कृष्ण दुबे,समाजसेवी सोमनाथ यादव ,मनोज साहू ,नरेंद्र यादव,रूद्र मणि सेन,कामता प्रसाद दुबे,मयंक यादव, दाऊ पांडे ,ऋषभ तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स : निराश्रित एवम भिक्षुओं को किया कम्बल वितरण