रायपुर/ पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन और ग्रीन आर्मी के तत्वाधान में पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन भाटागांव रायपुर में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजन किया गया, हर साल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान सभी महिलाओं के नाम करते हैं, इस वर्ष भी "6 मार्च को समय दोपहर 2 बजे से " यह सम्मान कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें संस्थान की डायरेक्टर कविता कुंभज, और स्टाफ रानी सिंग, अन्नपूर्णा शुक्ला, शहनाज, मोनिका वर्मा व मुख्य अथिति के रूप में मिस ललिता मेहर डीएसपी विशेष अतिथि के रूप में शिवांगी मैम, रात्रि मैम,सरिता मैम उपस्थित थे, मिस मेहर जी ने अपना अनुभव संस्थान के बच्चो के साथ साझा किया और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया, इस अवसर में विभिन्न प्रकार के डांस, गाने और गेम्स का आयोजन किया गया गया, जिसमे सभी बच्चों ने भाग लिया, साथ हर वर्ष, आठ मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।*

*कहते है – “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। ”* *अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवता का निवास करते है। आज के समय महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है। महिलाओं ने देश की तरक्की के लिए प्रत्येक क्षेत्र ने योगदान दिया है चाहे वह खेल का मैदान हो,कला का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र।*

न्यूज़ सोर्स : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पारस इंस्टिट्यूट में हुआ विशेष आयोजन