खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20 हजार से अधिक मतों से हराया है। चुनाव जीतते ही कांग्रेस सरकार अपने वादे पर काम करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को सामान्य प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को काम पर बुलाया है।बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांगेस ने घोषणापत्र जारी कर खैरागढ़ को नया जिला बनाने का वादा किया था। इस जिले का नाम 'खैरागढ़-छुईखदान-गंडई'होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश ने अपने चुनावी सभाओं में बार-बार दोहराते रहे। इस दौरान वे कहते थे कि 16 अप्रैल को कांग्रेस का विधायक बनेगा और 17 अप्रैल को नया जिला। यानी कि सीएम बघेल ने 24 घंटे के अंदर जिला बनाने का वादा किया था और 24 घंटे के अंदर यह वादा पूरा कर दिया जाएगा।
चुनाव जीतते ही कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार अपने वादे पर काम करना शुरू कर दिया है। 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ को नया जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यही कारण है कि रविवार को सामन्य प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को काम पर बुलाया गया है।

न्यूज़ सोर्स : उपचुनाव में बीजेपी चारों खाने चित