राममंत्र महायज्ञ के लिए दिया आमंत्रण
अयोध्या में अक्टूम्बर में होगा महायज्ञ

800 क्विंटल सामग्री से देंगे आहुति

दतिया/ पीठाधीश्वर अयोध्या धाम रामानन्दचार्य वल्लभाचार्य श्री पादुका सरकार ने नागेश्वर धाम पीताम्बरा पुरी पहुंचकर अक्टूम्बर माह में, अयोध्या में आयोजित होने वाले राममंत्र महायज्ञ हेतु देवी देवताओं को आमंत्रित किया।


अयोध्या में आयोजित होने वाले राममंत्र महायज्ञ में 800 क्विंटल सामग्री से आहुतियां दी जावेंगी। पादुका सरकार ने बताया कि इस हेतु 501 जापको द्वारा श्री मंत्रराज जाप किया जाएगा। साथ ही 1 करोड़ 30 लाख आहुतियां दी जावेगी। 
पादुका सरकार पीताम्बरा पुरी स्थित नागेश्वर धाम मंदिर के सर्वदेव प्रतिष्ठा समारोह मे सम्मिलित हुए। पीताम्बरा विश्रांति गृह में विश्रामनके उपरांत टीकमगढ़ रवाना हुए।
पादुका सरकार के स्वागत हेतु महोत्सव के आयोजक डॉ एमएल सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ सोर्स : जगद्गुरु पादुका सरकार का नागेश्वर धाम में हुआ आगमन