भोपाल//  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को ट्वीट में लिखा कि टूटती और बिखरती कांग्रेस को बचाने के लिए  राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो‌ यात्रा' की जगह 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' निकालनी चाहिए।
 नरोत्तम मिश्रा ने लिखा है कि सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल और कपिल सिब्बल कांग्रेस छोड़ चुके हैं। 
विदेश में दिए केरोसिन वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। गत दिनों नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा था कि राहुल गांधी न राम के हैं और न राष्ट्र के। कांग्रेस नेता राष्ट्र के खिलाफ बोलने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। राहुल गांधी भले ही खुद को हिंदू व भारतीय कहें, लेकिन हकीकत कुछ और है। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये वही राहुल गांधी हैं, जिनकी पार्टी की सरकार में  भगवान राम व राम सेतु के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए गए थे और  उच्चत्तम न्यायालय  में हलफनामा देकर इसे काल्पनिक बता दिया गया था।

न्यूज़ सोर्स : नरोत्तम मिश्रा बोले, राहुल गांधी को भारत जोड़ो‌ यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाह