रायपुर/ भनपुरी भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर  पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि वह मानवतावादी महान मानव थे उनका एकात्म मानववाद पूर्व विश्व के लिए प्रासंगिक है। हम सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलने से भारत की कौन कहे पूरे विशव् में जाति -पाती, गोरा -काला,अमीर-गरीब, छुआछूत, ऊंची नीची 

आदि सामाजिक बुराइयों को आसानी से दूर कर सकते हैं। पूर्व विधायक नन्द कुमार साहू ने कहां की उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत पूरे मानवता के लिए उपयोगी हैं उन्होंने पूरे भारत में समतामूलक समाज के लिए काफी प्रयास किया उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने से ही विश्व में शांति के प्रयास सार्थक होंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने एकात्म मानव की सरल व्याख्या करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत सारे विश्व के लिए उपयोगी है श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूरी मानवता के लिए सतत प्रयत्नशील रहें। भनपुरी भाजपा मंडल के सह् प्रभारी राजीव चक्रवर्ती ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पूरी पार्टी उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चल रही है उनके बताए मार्गो पर हम सब चल कर  विश्व मैं एक शांति का संदेश दे सकते हैं समूची मानवता के विकास एवं शांति के लिए उनके बताए हुए सिद्धांतों का अनुकरण करना अति आवश्यक है। 

 

भनपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू,पार्षद श्रीमती सुशीला धीवर,जिला मंत्री खेम सेन,ओमेश जीभीकर, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भनपुरी भाजपा मंडल के महामंत्री उमाशंकर साहू,मंडल  उपाध्यक्ष मोहन साहू , भाजपा मंडल मंत्री श्रद्धा शुक्ला,आरिफ सिद्धकी, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा,जिला पिछड़ा मॉर्चा मंत्री सोनिया साहू, युवा मोर्चा महामंत्री धर्मेस वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज साहू,महिला मोर्चा महामंत्री , प्रतिभा वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स : पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक