पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, नशे में कार से मारी टक्कर, कुछ ही देर में मिली ज़मानत

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं। रविवार शाम मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वैसे थोड़ी ही देर में उन्हें ज़मानत भी मिल गई। आरोपों के मुताबिक विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा में नशे की हालत में अपनी सोसाइटी के गेट में कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336  और 427  के तहत बांद्रा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

न्यूज़ सोर्स : पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार