मुख्यमंत्री शिवराज आज नदी महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, किसानों को देंगे सौगात


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नदी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा आज किसानों को योजना के तहत राशि उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे। वहीं आज कई अन्य कार्यक्रमों में भी सीएम शिवराज शिरकत करेंगे।इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे विधानसभा क्षेत्र बुधनी के लोगों से मुलाकात करेंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे रीवा पहुचेंगे और इस दौरान किसान कल्याण योजना की राशि किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही स्वामित्व योजना के भू अभिलेख वितरित करेंगे।
इसके बाद सीएम शिवराज मुंगदाल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और किसानों के साथ प्राकृतिक खेती पर संवाद करेंगे। इन सब कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शाम 7:20 बजे वापस भोपाल लौटेंगे।

न्यूज़ सोर्स : मुख्यमंत्री शिवराज आज नदी महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, किसानों को देंगे सौगात, देखें आज का