रायपुर पश्चिम के विकास नगर गुढ़ियारी, केनरा बैंक गली के महिला शक्ति स्व सहायता समूह को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय  द्वारा बर्तन किया गया भेंट

संवाददाता : सौरभ बख़्शी 9826189686

रायपुर, दिनांक 04.06.2022। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा आज पश्चिम विधानसभा के विकास नगर गुढ़ियारी, केनरा बैंक गली के महिला शक्ति स्व सहायता समूह को बर्तन भेंट किया गया। महिला शक्ति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विधायक महोदय के समक्ष सामाजिक-पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बर्तन की मांग रखी गई थी जिस पर विधायक महोदय द्वारा उक्त समूह को बर्तन उपलब्ध कराया गया। विधायक विकास उपाध्याय जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से बर्तन भेंट किया गया, जिस पर महिला शक्ति स्व सहायता समूह विकास नगर गुढ़ियारी की महिलाओं ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया। इस वितरण कार्यक्रम में महिला शक्ति स्व सहायता समूह विकास नगर गुढ़ियारी की अध्यक्ष रानी वर्मा, चम्पा साहू, रेशमी यादव, हितेश्वरी साहू, कांति ध्रुव सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : विधायक विकास उपाध्याय द्वारा महिला शक्ति स्व सहायता समुह को सामाजिक कार्यों के उपयोग हेतु भेट