छिंदवाड़ा /भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की ऐतिहासिक विजय के लिए छिंदवाड़ा की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून शुक्रवार को दोपहर में छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू के साथ अंबेडकर तिराहा पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। माल्यार्पण के उपरांत दोपहर 1 बजे जन आभार यात्रा प्रारंभ करेंगे। जन आभार यात्रा जेल तिराहा से फव्वारा चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस से मां निर्मला देवी आश्रम के सामने से होकर मार्ग में कार्यकर्ता और जनता का आभार व्यक्त करते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। जहां नेताद्वय विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली ने छिंदवाड़ा की जनता और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस छिंदवाड़ा महाविजय उत्सव में सम्मलित होने की अपील की है।

न्यूज़ सोर्स : सी एम डॉ. यादव एवं सांसद विवेक साहू आज जनता का जताएंगे आभार