कतर में 21 नवंबर से शुरू होने वाले फुटबॉल विश्वकप के लिए शुक्रवार को ड्रॉ जारी हो गया। इस विश्वकप में कई नए सितारे सामने आएंगे तो कई पुराने सुपरस्टारों के सामने अपने रुत्बे को साबित करने की चुनौती होगी। अर्जेंटीना के 34 साल के लियोनल मेसी हों या पुर्तगाल के 37 साल के क्रिस्टयानो रोनाल्डो दोनों का यह अंतिम विश्वकप माना जा रहा है। दोनों पांचवीं बार विश्वकप में खेलेंगे। इससे पहले मैक्सिको के एंटोनियो कारबाजाल, जर्मनी के लोथार मथायस और मेक्सिको के राफेल मारकुएज पांच-पांच विश्वकप खेल चुके हैं। 

रोनाल्डो ने अब तक अपने चार विश्वकप में एक गोल किया है। ईरान के खिलाफ 2006 में, उत्तरी कोरिया के खिलाफ 2010 में, घाना के खिलाफ 2014 में और मोरक्को के खिलाफ 2018 में गोल किया।