रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तरफ बस दोनों को लेकर चर्चा है। इस बीच एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर आलिया और रणबीर भी खुश हो जाएंगे। वैसे तो कई फैंस और ब्रांड्स ने दोनों को दिलचस्प तरीके से विश किया है, लेकिन एक एनिमल वेल्फेयर ने जो आलिया और रणबीर की शादी के मौके पर किया है वो आपका दिल जीत लेगा। इतना ही नहीं पूजा भट्ट ने भी इसके लिए एनजीओ को थैंक्यू कहा है। दरअसल, शादियों में अक्सर घोड़े और घोड़ी का इस्तेमाल करते हैं। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने जाता है। रणबीर और आलिया ने शादी में ऐसा नहीं किया और इस वजह से उनकी प्रशंसा और उन्हें शादी का गिफ्ट देने के लिए एनिमल वेल्फेयर एनजीओ ने एक घोड़ी का नाम आलिया और घोड़े का नाम रणबीर रख दिया है। दोनों घोड़े व्हाइट कलर के हैं। इन घोड़ों के बारे में बताते हुए वेल्फेयर के एक मेंबर ने कहा, जिसका नाम आलिया रखा है वो उन्हें बेहद बुरी हालत में मिली थी। उसे कई शादियों में इस्तेमाल किया जाता था। वह कमजोर थी और उसको कई सारी चोटें लगी थीं। वहीं दूसरा जिसका नाम रणबीर है उसे गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई से रेस्क्यू किया गया। इसे वहां सामान उठााने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उसके चारों पैरों पर सूजन थी। दोनों घोड़े अब एनिमल राहत सैंचुरी में रह रहे हैं और वहां उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।