'थैंक यू फॉर कमिंग' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब हाल ही में उनका एक और वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक्ट्रेस अस्पताल से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह देर रात दुपट्टे से अपना चेहरा छुपाए कार में बैठकर घर के लिए रवाना होते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज का ये वीडियो देख कर उनके फैंस काफी खुश हैं और अब वह जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को इस हाल में देख उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे, लेकिन अब जब शहनाज को डिस्चार्ज मिल गया है तो ऐसे में उनके फैंस काफी खुश हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें अपना ख्याल रखने के लिया कहा, तो कुछ ने उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भेजी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'प्लीज अपना ख्याल रखिए शहनाज'। एक अन्य ने लिखा 'आपका स्वास्थ्य जल्दी से ठीक हो यही चाहती हूं'। एक और अन्य यूजर ने लिखा 'आप जल्दी से ठीक हो जाओ सना'।

बता दें कि एक्ट्रेस शहनाज गिल को पेट में इंफेक्शन होने की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जैसे ही एक्ट्रेस के बीमार होने की खबर आई, तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए। ऐसे में खुद शहनाज ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया था अब वह बिल्कुल ठीक है। कुछ गलत गाने के वजह से पेट में इंफेक्शन हो गया था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।