कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह अपने काम के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह पहली बार मां बनीं हैं। बीते दिनों भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से कॉमेडियन के फैंस उनके बेटे की पहली झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब भारती सिंह ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है।उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भारती सिंह ने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ है। तस्वीर में कॉमेडियन बेटे को प्यार जाती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'लाइफ लाइन।' सोशल मीडिया पर भारती सिंह की अपने बेटे साथ यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।