जौ का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के मिनरल्स और विटामिन होते हैं। ये वेट लॉस में तो मदद करता है इसी के साथ स्किन और सेहत को भी इससे कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

1) वेट लॉस में करता है मदद : अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसमें जरूरी विटामिन और मिनरल्स के साथ पैक किया जाता है। यह फाइबर और प्रोटीन में भी समृद्ध है और फैट, कोलेस्ट्रॉल और शुगर सामग्री में बहुत कम है। जौ का सबसे जरूरी गुण यह है कि इसमें घुलनशील फाइबर होता है। जौ का पानी पीने से कैलोरी बर्न हो सकती है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है, और आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने और ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न के लिए हर दिन लगभग 2 से 3 गिलास का पीया जा सकता है।

2) हड्डियों और दांत के लिए फायदेमंद  : जौ का आटा हेल्थ और दांतों को बढ़ावा देता है। इस आटे में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिनमें से कुछ फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम और कॉपर है। ये सभी पोषक तत्व हेल्दी हड्डियों और दांतों को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।

3) इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट : जौ में बीटा-ग्लुकन होता है, जो एक तरह का फाइबर जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। जौ में एक पोषक तत्व है जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

4) डायजेशन और पाचन के लिए मददगार : जौ में सभी अनाजों में सबसे अधिक मात्रा में फाइबर होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक कप जौ में 13 ग्राम फाइबर  होता है। जौ में मौजूद अघुलनशील फाइबर आंत में अनुकूल बैक्टीरिया को फायदा पहुंचाने के लिए प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है, ये पाचन में मदद करता है और कब्ज को रोकता है।

5) प्रेगनेंसी में फायदेमंद  : बेहतर पाचन को बढ़ावा देने और मॉर्निंग सिकनेस को कम करने के लिए हर दिन जौ का पानी पीने से फायदा मिल सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, वहीं ये प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है।

6) स्किन के लिए फायदेमंद : जौ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जब आप जौ के पानी को स्किन पर लगाते हैं तो यह मुंहासों को कम करता है और स्किन के संक्रमण से लड़ता है। जौ को स्किन पर लगाने के लिए आटे और नींबू के रस का पेस्ट चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए लगाएं और इसे ठंडे पानी से धो लें।