गोवा  पुलिस ने पणजी के पास संगोलदा गांव में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां पुलिस ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले एक दलाल के साथ एक TV एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि टीवी अभिनेत्री के साथ दो और लड़कियां को भी पकड़ा गया है। गोवा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है और इसमें दो लड़कियां मुंबई की रहने वाली है, वहीं एक अन्य महिला हैदराबाद की रहने वाली है।

एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद बिछाया जाल

पुलिस ने कहा कि कि अपराध शाखा को हाफिज सैयद बिलाल नामक व्यक्ति के वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी और इससे मिली जानकारी के आधार पर इस सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए जाल बुना गया था। क्राइम ब्रांच ने बताया है कि टीवी अभिनेत्री समेत दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं जबकि एक महिला हैदराबाद की है।

50 हजार में तय हुआ था सौदा

सूचना की पुष्टि होने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों जांच की। जांच में पता पता कि हैदराबाद के निवासी आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपए के भुगतान पर सौदा तय किया। 17 मार्च को जब आरोपी तीन महिलाओं के साथ पहुंचा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है और सेक्स रैकेट से जुड़े कई अहम नामों का खुलासा हो सकता है।