रायपुर। राजधानी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपित ने मंत्रालय में नौकरी करना और उच्च अधिकारियों से अच्छा संबंध बताकर सात लाख 18 हजार रुपये ठगे है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपित चंद्रकांत सिंहा के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।अभनपुर ग्राम खोना निवासी महेश कुमार तिवारी ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सहायक शिक्षक के पद पर प्राथमिक शाला नायकबांधा में कार्यरत हैं। पूजा-पाठ भी कराते हैं। पूजा-पाठ के काम से अप्रैल-2019 में मित्र नागेंद्र वर्मा और चंद्रकांत सिंहा घर आए। चंद्रकांत सिन्हा अपने आप को मंत्रालय में नौकरी करना और उच्च अधिकारियों से अच्छा संबंध बताया। उस समय वह सीएमओ पद की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। चंद्रकांत ने सीएमओ के पद पर नौकरी लगवा देने की बात की। इसके बदले में सात लाख रुपये की मांग की। पहली किस्त में तीन लाख रुपये नकदी चंद्रकांत के घर जाकर दिए।