बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर मुर्राभठ्ठा में चोरों दो मकानों की खिड़की से हाथ डालकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर मुर्राभठ्ठा रोड में रहने वाले अशोक कुमार साव रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट हैं। मंगलवार की रात वे परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। बुधवार की सुबह उनकी पत्नी आकांक्षा की नींद खुली। उन्होंने देखा कि हाल में रखे टेबल से उनका पर्स गायब है। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी का कीरिंग, नकद तीन हजार स्र्पये थे। मकान के बाहर चोरों ने पर्स फेंक दिया था। उसमें रखे जेवर और नकदी स्र्पये गायब थे।उन्होंने पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक किया तो रात तीन बजे एक व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस रहा था। रेलवे कर्मचारी ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। वहीं, मुर्राभठ्ठा में ही रहने वाले अंब्रिश कुमार पांडेय ने भी चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात 12 बजे तक उनका परिवार जाग रहा था। सुबह उनके पिता अर्जुन साव ने देखा कि खिड़की में बैग लटक रहा था। अशोक की बहन कालिंदी पांडेय ने बैग को देखा तो उसमें रखे सोने के जेवर और नकद 19 सौ स्र्पये गायब थे। दोनों मामलो में पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।