अंडमान और निकोबार द्वीप के पोर्टब्लेयर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह करीब 8.05 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। इसकी पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। भूकंप की गहराई 30km थी।धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।