मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। वह यहां मौसम खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एनेक्सी प्रथम में विश्राम एवं भोजन के बाद वह प्राइवेट हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला महामंत्री विवेक सक्सेना विकास शर्मा मौजूद रहे।