टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही दर्शकों को काफी पसंद आता रहा है। शो में हर बार मनोरंजन जगत के जाने-माने कलाकार अलग-अलग तरह के स्टंट और टास्क करते नजर आते हैं। इसी क्रम में इस शो के 12वें सीजन में भी कई मशहूर सितारे हिस्सा ले रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। हर बार तरह इस बार भी इस शो को मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ही इसे होस्ट कर रहे हैं। शो के इस सीजन में एरीका पैकर्ड भी नजर आईं। हालांकि, शो में उनका यह सफर शुरू होते ही खत्म हो गया।हाल ही में प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में पहले कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन किया गया। मॉडल एरिका पैकर्ड एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं। शो के दौरान एरिका ने एक टास्क में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने मोहित मलिक और तुषार कालिया के साथ एक स्टंट किया। हालांकि, स्टंट में अपने प्रदर्शन के चलते वह एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गईं। एलिमिनेशन राउंड में एरिका, अनेरी वजानी और जन्नत ज़ुबैर के बीच टास्क हुआ, जिसमें एरिका बाहर हो गई।