प्रेग्नेंसी के बाद या मोटापा के कारण शरीर में अचानक से हुए बदलाव और स्किन में आए खिंचाव के कारण त्वचा पर कई निशान उभर आते हैं, जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है। हालांकि स्ट्रेच मार्क्स होने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन ये देखने में काफी खराब लगते हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। कुछ घरेलू उपाय भी आपकी मदद कर सकते हैं, और आप अपने जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय 

चीनी- एक चम्मच शक्कर में बादाम तेल की कुछ बूंदों में डालें और नींबू के रस की 3-4 बूंदे डालकर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक रखें और फिर धो लें। ऐसा एक माह तक करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाते हैं।

आलू- आलू में विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं। एक आलू का रस निकाल लें और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 1-2 हफ्ते तक निरन्तर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स, निशान, दाग-धब्बे आदि से छुटकारा मिलने में लाभ होता है।

एलोवेरा- एलोवेरा आपकी स्किन को होने वाले नुकसान की मरम्मत के लिए काफी प्रभावी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो इन मार्क्स से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल रोजाना करें।

ऑयल मसाज- खिंचाव के कारण आए स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना तेल से मसाज करके इन स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए नारियल तेल का प्रयोग करें। इसके अलावा आप आरंडी, बादाम, जैतून आदि का तेल भी इस्तेमाल कर सकती है। 

विटामिन ई- त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत अच्छा होता है। विटामिन ई के तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो कोलेजन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। रोजाना 15 से 20 मिनट तक अपने स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मालिश करें। यह तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है और अगर इसका प्रयोग अच्छे से किया जाए तो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने की भी क्षमता रखता है।