ताजे फल रसदार और स्वादिष्ट होते हैं | कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें फाइबर और पेक्टिन की मात्रा अधिक होती है | दोनों प्राकृतिक रूप से फैट बर्नर के रूप में काम करते हैं | ये मेटाबॉलिज्म  को तेज करते हैं | इससे वजन घटाने में मदद मिलती है | ये फल विटामिनमिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं | इनमें कैलोरी कम होती है | वजन घटाने के लिए कम कैलोरी वाले फूड्स की सलाह दी जाती है | ऐसे में आप कुछ ऐसे फल डाइट में शामिल कर सकते हैं जो वजन घटाने  में आपकी मदद कर सकें | इन फलों में तरबूजब्लू बेरीजअमरूद और नाशपाती जैसे कई अन्य  फल शामिल हैं |

तरबूज  - में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है | ये आपको हाइड्रेटेड रखता है | इसमें अमीनो एसिड आर्जिनिन होता है | ये फैट बर्न करने में मदद करता है |

 अमरूद  -   फाइबर से भरपूर होते हैं | इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है | ये कब्ज की समस्या को रोकता है | ये आपके मेटाबॉलिज्म दर को सक्रिय करते हैं | इस प्रकार ये वजन घटाने में मदद करता है |

नाशपाती  :  में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है | ये वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फल है | इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है | ये आपको लंबे समय तक भरा रखता है | ये धीरे-धीरे पचता है | नाशपाती आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल करने में मदद करती है |

संतरे : पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं | इसमें कैलोरी बहुत कम होती है | मोटापा कम करने के लिए कम कैलोरी वाले फूड्स को बेहतर माना जाता है | इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है | इससे आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है और आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं |

ब्लू बेरीज  :  के रूप में लोकप्रिय हैं | इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं | ये मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाने में मदद करते हैं | नियमित रूप से इसका सेवन वजन घटानेहाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है |

सेब : में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है | ये वजन घटाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं | सेब से आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है | आप सेब के जूस का भी सेवन कर सकते हैं | ये वजन घटाने में मदद करते हैं |

आलूबुखारा : में कैलोरी बहुत कम होती है | इमें पोटैशियममैंगनीज और विटामिन एसी और के जैसे पोषक तत्व होते हैं | आलूबुखारा में सुपरऑक्साइड होता है | इसे ऑक्सीजन रेडिकल भी कहा जाता है | ये चर्बी को कम करने में मदद करता है |