करण कुंद्रा ने 20 करोड़ रुपए की लागत से बना मुंबई में एक नया घर खरीदा है | करण कुंद्रा ने घर की रजिस्ट्री करा ली है | इसकी कुल लागत ₹20 करोड़ आई है | करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में नजर आए थे | उन्हें हाल ही में लॉकअप के पहले सीजन में भी देखा गया था | करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता थी | करण कुंद्रा की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोतरी हुई है | करण कुंद्रा ने बिग बॉस में ही तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था | दोनों को कई अवसर पर साथ देखा गया | शो के बाद करण कुंद्रा कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं | करण कुंद्रा ने खबरों की मानें तो बांद्रा इलाके में एक शानदार घर खरीदा है | इस घर का सी फेसिंग व्यू है | इस बारे में एक सूत्र ने कहा, 'यह घर सी फेसिंग व्यू होने के अलावा इसमें एक प्राइवेट लिफ्ट और स्विमिंग पुल भी है | इस फ्लैट की कीमत 20 करोड़ रुपए के लगभग है | 'करण कुंद्रा का हाल ही में म्यूजिक वीडियो बेचारी रिलीज हुआ है |   इसके अलावा वह डांस दीवाने जूनियर भी होस्ट कर रहे है | इसे फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा है | वह दर्शकों, जज और प्रतियोगियों के बीच अच्छा तालमेल बिठा पा रहे है | वह बच्चों से भी हील-मिल जाते है | इसके अलावा वह सेट पर माहौल भी हल्का फुल्का बनाए रखते है |