करीना कपूर खान कोविड रिकवरी के एक दिन बाद ही पहुंची क्रिसमस ब्रंच पर, साथ दिखे पति सैफ और बेटे जहांगीर और तैमूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की कोविड से रिकवर हो गई हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस अपने पति सैफ अली खान और बच्चों जहांगीर और तैमूर के साथ बाहर निकली हैं। करीना अपने परिवार के साथ शशि कपूर के घर क्रिसमस ब्रंच के लिए पहुंची थीं। बेबो ने ब्लैक कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ ब्राउन पैंट पहना था।
ओमिक्रॉन रिपोर्ट भी नेगेटिव है
करीना का सैंपल ओमिक्रॉन टेस्ट के लिए भी भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। करीना की कोरोना रिपोर्ट 12 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। उसके पहले करीना 7 दिसंबर को अपनी गर्ल गैंग के साथ क्रिसमस पार्टी की थी। इस पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था, जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे।
करीना का वर्क फ्रंट
करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। उनके साथ इस फिल्म में आमिर खान भी दिखेगें। इस फिल्म को अदवित चंदन ने डायरेक्ट की है, ये अप्रैल 2022 में थिएटर में रिलीज होगी।