भोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का चेयरमैन प्रदीप अहिरवार को नियुक्त किया गया है। विभाग के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए है। अभा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदीप अहिरवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनके साथ ही गुरुचरण खरे, राजेंद्र मालवीय, राजेंद्र प्रसाद सोलंकी और नितेश नरवले को कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पूर्व सुरेंद्र चौधरी ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष भी है।