बिलासपुर । जब कोई भक्त सच्चे मन से मां आदिशक्ति डिडिनेश्वरी पार्वती देवी के दरबार  पहुंचता है सच्चे मन से दर्शन करता है ,सच्चे मन से दर्शन करनेवाले भक्तों का मनोवांछित मन्नतें पुरा करती है मां मल्हारी डिडिनेश्वरी देवी।
मल्हार में गुप्त नवरात्रि चल रही है  जहां गुप्त नवरात्रि में मे भी मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की विधि से प्रतिदिन सुबह पुजा रात्रि हवन की जाती है। गुप्त नवरात्रि में मां कालिके,मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, माता चित्रमस्ता,मां त्रिपुर भैरवी, मां धुमावती, माता बगलामुखी, मां मातंगी,मां कमला देवी की पूजा की जाती है।
प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी सपरिवार मां डिडिनेश्वरी दरबार में विश्व शांति के लिए कामना करते हुए कहा कि माता जी चरित्र सरल एवं अनुकरणीय है।माता रानी अपनी भक्तों के प्रबल प्रेम के वश में रहती है, वे अपने भक्तों को साथ साथ सुख और आनंद भी प्रदान करती है।मां डिडिनेश्वरी के दरबार में जब कोई भक्त सच्चे मन से मां आदिशक्ति के दरबार में पहुंच कर दर्शन करता है मन्नतें मांगता है तो मां डिडिनेश्वरी अपने भक्तों का मनोवांछित  मुराद पूरी करती है।मां के भक्त कभी भी मां के दरबार से निराश नहीं लौटते हैं।