छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने बुधवार की रात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कैंप पर हमला बोल दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग 40 मिनट तक तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इस हमले में 4 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो जवान और कैंप में मजदूरी करने वाली दो महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। नक्सल हमले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार बुधवार रात 8.30  बजे के बीच जंगल की तरफ से नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर अचानक हमला कर दिया। करीब 40 मिनट तक फायरिंग हुई।