नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने (आईएनएस) रणवीर में हुए विस्फोट में नौसैन्य कर्मियों की मृत्यु पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में ‘आईएनएसरणवीर’ में हुए एक विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह घटना शाम साढ़े चार बजे हुई। गांधी ने ट्वीट किया, आईएनएस रणवीर में विस्फोट की खबर बेहद दुखद है। जान गंवाने वाले नौसेना के नाविकों के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।