प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसकी वजह से रविवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम का मिजाज बदलने से शनिवार को रायपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। तापमान में गिरावट के बाद भी दोपहर की तपिश से कोई राहत नहीं है। हालांकि शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ हल्की वर्षा हुई। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर, पाली में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही बहुत से क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है।