शमिता शेट्टी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद शमिता शेट्टी जमकर पार्टी कर रही हैं। बीती रात शिल्पा ने अपनी बहन के लिए एक बर्थडे पार्टी आयोजित की। जिसमें शमिता के कई दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा भी नजर आए। मुंबई के एक आलीशान होटल में उनकी बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की गई जिसमें शमिता शेट्टी को रेड कलर की ड्रेस पहने स्पॉट किया गया। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हुए थे। वहीं शिल्पा ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। दोनों बहने बहुत खूबसूरत लग रही थीं। राखी सावंत के पति रितेश भी इस पार्टी का हिस्सा बने। ये पार्टी शिल्पा ने अपनी बहन के बर्थडे के लिए रखी थी। बिग बॉस 15 का हिस्सा रहीं कंटेस्टेंट रश्मि देसाई भी शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। वहीं राजीव अदातिया भी पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे।शमिता ने मंगलवार रात अभिनेता राकेश बापट के साथ अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के लिए अभिनेत्री ने एक साइड स्लिट वाली एक सिल्वर ड्रेस पहनी थी। राकेश ने सोशल मीडिया पर शमिता के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे लव।' राकेश और शमिता बिग बॉस ओटीटी के बाद रिलेशन में आए थे।