मतगणना स्थल के बाहर ढोल-ढमाकों के साथ झण्डे लहलहाए


जबलपुर । नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना का काम तेजी से चलता रहा। मतगणना स्थल के चारों तरफ नतीजों को जानने के लिए उत्सुक राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगना प्रारंभ हो गई थी। जैसे ही मतगणना के परिणाम सामने आये तो जिनकी बढ़त कम थी, उनका मनोबल कमजोर, जो पहले ही राउंड से निर्णायक बढ़त ले चुके थे। उनके कार्यकर्ता झण्डे, बाजे-गाजे लेकर निकल चुके थे। मतगणना स्थल के सामने काफी भीड़भाड़ जमा हो गई थी। सबसे पहले कस्तूरबा गांधी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष पंडा पहले ही राउंड में १ हजार से अधिक मतों से बढ़त हासिल कर चुके थे और जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हो गये थे। इसी तरह पं.बनारसी दास भानोट वार्ड से कांग्रेस की श्रीमति रजक भी निर्णायक बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर थे। इसी प्रकार जवाहरगंज गांधी वार्ड से भाजपा की रजनी साहू और चेरीताल वार्ड से भाजपा की श्रीमति प्रतिभा विध्येंश भापकर, पंडित भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड से कांग्रेस के अयोध्या तिवारी, महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस के हर्षित यादव ने पहले राउंड से बढ़त हासिल कर ली थी। बाकी वार्डों में उथल-पुथल होती रही। जो जीत की ओर अग्रसर थे उनके समर्थक मतगणना स्थल के बाहर खुशी से झूम रहे थे।

श्वांस ऊपर-नीचे हो रही थी....
कुछ वार्डों में प्रत्याशियों की बढ़त ऊपर-नीचे लगातार हो रही थी। कुछ ने शुरू में बढ़त हासिल की और बाद में उनकी श्वांसे ऊपर नीचे होती रही। बूथ वाईज गणना में बढ़त घटती बढ़ती रही। जैसे ही बढ़त घटे, वैसे ही प्रत्याशी या उनके समर्थक यह पूछते रहे कि वैâसे होगा, कितने वोटों की गिनती बाकी है, अपने गढ़ की गणना हो गई है या नहीं, ऊपर-नीचे लगातार श्वांसे होती रहीं।

दिग्गजों को मिली हार..........
कांग्रेस और भाजपा की ओर से कई दिग्गज चुनाव हार गये। कांग्रेस की ओर से तीन बार के पार्षद केवल कृष्ण अहूजा, कांग्रेस के द्वारका मिश्रा और भाजपा के अजय तिवारी, और भाजपा नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा, को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अपना वार्ड छोड़कर महाराजा अग्रसेन वार्ड में चुनाव लड़ने गए पूर्व एमआईसी मेम्बर कमलेश अग्रवाल ने धमाकेदार जीत हासिल की।