भारतीय रसोई में काली मिर्च  सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले मसालों में से एक है  | ये खाने के स्वाद और सुगंध दोनों को बढ़ाती है  | कई तरह के व्यंजनों में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है  | इसमें सब्जी, करी और काढ़ा आदि शामिल है  | काली मिर्च मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं  | ये हमारे स्वास्थ्य  के लिए बहुत अच्छी होती है  | स्वास्थ्य लाभों के लिए आप काली मिर्च की चाय  का सेवन भी कर सकते हैं  | इस चाय को आसानी से आप घर पर बना सकते हैं और इसके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं  | इसे आप घर कैसे बना सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं आइए जानें  |

काली मिर्च की चाय को बनाने का तरीका

इस चाय को बनाने के लिए आपको 2 कप पानी, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच कटे हुए अदरक की जरूरत होगी  | इसके लिए सबसे पहले एक सॉस पैन में पानी डालें और उबाल आने दें  | पैन में सभी सामग्री डालकर धीमी आंच पर पकाएं  | इसे 3 से 5 मिनट तक पकने दें  | स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं  |

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती है

काली मिर्च में पिपेरिन होता है  | ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है  | साथ ही काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं  | ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं  | ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं  |

सर्दी, खांसी से बचाता है

बदलते मौसम के दौरान अक्सर सर्दी, खांसी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को सामना करना पड़ता है  | सर्दी-खांसी जैसी मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए गर्मागर्म काली मिर्च की चाय का सेवन कर सकते हैं  | ये अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है  |

शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है

काली मिर्च की चाय शरीर के सभी हानिकारक टॉक्सिन निकालने में भी मदद करती है  | इससे शरीर के कामकाज में सुधार होता है  | ये वजन घटाने में मदद करती है  |