बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच सोमवार की सुबह थोड़ी राहत मिली। ठंडी हवाएं चलने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आज असानी चक्रवात के असर से हवा की दिशा में परिवर्तन होगा। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा का आगमन होगा। यही कारण है कि ठंडी और नमी युक्त हवाएं चल रही है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्राकर ने बताया कि ठंडी हवाओं के आने से अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। असानी चक्रवात के कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।