भाजपा शनिवार को पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है।

पहले चरण के 57 नाम

बरौली से ठाकुर जयवीर सिंह

अतरौली से संदीप सिंह

छर्रा से रविंदर पाल सिंह

कोल से अनिल पारासर

इगलास से श्री राजकुमार सहयोगी

छाता से चौधरी लक्ष्मी नारायण

मांट से राजेश चौधरी

गोवर्दधन ठाकुर मेघ श्याम सिंह

मथुरा से श्रीकांत शर्मा

बलदेव से श्री पूरन प्रकाश जाटव

एत्मादपुर डॉक्टर धरमपाल सिंह बदलाव

आगरा कैंट से डॉक्टर जीएस धर्मेश

आगरा दक्षिण से श्री योगेंद्र उपाध्याय

आगरा नॉर्थ से श्री पुरुषोत्तम

आगरा रूरल बेबी रानी मौर्या

फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबू लाल

खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा

फतेहाबाद से छोटै लाल वर्मा

बाह श्रीमती रानी पचरौलिया

दूसरे चरण के 48 नाम

बेहट से नरेश सैनी

नकुट मुकेश चौधरी

सहारनपुर नगर से राजीव गुंबद

सहारनपुर से जगपाल सिंह

देव बंद बृजेश सिंह रावत

रामपुर मनिहारन देवेंद्र निम्न

गंगोह से कीरत सिंह गूजर

कुंवर भारतेंदु सिंह

नगीना से डॉक्टर यशवंत

बरहापुर से शुशांत सिंह

धामपुर अशोक कुमार राणा

नारहोट श्री ओम कुमार

बिजनौर से सुचि मौसम चौधरी

चांदपुर कमलेश सैनी

कांठ से राजेश कुमार चुन्नू

मुरादाबाद देहात - कृष्ण कांत मिश्र

मुरादाबाद नगर- श्री रितेश गुप्ता

कुंदरकी से कमल प्रजापति

बेलारी से परमेश्वर लाल सैनी

चंदौसी से गुलाबो देवी

असमौली से हरेंद्र सिंह

संभल से राजेश सिंघल

चमरोहा से मोहन कुमार लोधी

बिलासपुर बलदेव सिंह औल्ख

रामपुर आकश सक्सेना

मिलख से राजबाला

धनौरा से राजीव तरारा

नौगांव से देवेंद्र नागपाल

अमरोहा से राम सिंह सैनी

हसनपुर से महेंद्र सिंह कड़क वंशी

गुन्नौर से अजीत कुमार उर्राफ जू यादव

बुसौली से कुशाग्र सागर

सहसवान से बीके भारद्वाज

बिल्सी से हरीश शाक्य

बदायूं से महेश गुप्ता

शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य

दाता गंजा- राजीव सिंह बब्बू भेया

मीरगंज से डा. डीसी वर्मा

नवाब गंज डा एमपी आर्य गंगवार

फरीदपुर से डॉ श्यम बिहारी लाल

बिथरी चैनपुर से डा. राघवेंद्र शर्मा

बरेली से डा. अरुण सक्सेना

कैंट से संजीव अग्रवाल

आंवला से धर्मपाल सिंह

कटरा से वीर विक्रम सिंह

पुवाया से चेतराम पासी

शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना

प्रधान ने कहा- योगी ने 5 साल में दंगाइयों पर नकेल कसी

इससे पहले प्रधान ने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा गरीबों के मकान यूपी में बने हैं। घर-घर बिजली, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ भी यूपी को मिला है। गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज यूपी और केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया। गरीब कल्याण की इन योजनाओं से मोदी शासन पर भरोसा बढ़ा है।

योगी की सरकार ने पिछले 5 साल में दंगाइयों पर नकेल कसा हे। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसा है। प्रदेश की बहू-बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। हमें पूरा भरोसा है कि 2022 के इस महापर्व में पुन: जनता हमें आशीर्वाद देगी।

इससे पहले आज मायावती बसपा के 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम जारी होने का इंतजार कर रही थी।