छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व छिन्दवाड़ा सांसद श्री नकुलनाथ का आज चार दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। ईमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर नेताद्वय की स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने अगवाई की। कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने गर्मजोशी के साथ श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ का स्वागत किया।  

 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने हवाईपट्टी पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश का किसान परेशान है, हमारा प्रत्येक किसान भाई कभी खाद के लिये सोसाइटियों के सामने कतार लगाये खड़े होकर खाद के लिये संघर्ष करता है तो कभी प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा पाने शासकीय दफ्तरों के चक्कर काटता है, फिर भी उसकी जरूरतें पूरी नहीं हाो पाती वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर दिन किसी ना किसी मंच से कोरा झूठ बोलते हैं कि किसानों के लिये पर्याप्त खाद है। विगत 18 वर्षों से शिवराज सिंह चौहान कृषि को लाभ का धंधा बना रहे हैं तो आय भी दोगुनी करने की बात करते आ रहे हैं, किन्तु हकीकत आप सभी के सामने हैं कि किसान किस हद तक परेशान है।  

प्रदेश के प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखे जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि पुलिस भाजपा के एजेंट के रूप में काम ना करें। निष्पक्ष रहें क्योंकि आगामी वर्ष में विधानसभा के चुनाव होने हैं पत्र के माध्यम से भेदभाव व पक्षपात की कार्रवाई पर विराम लगाने और निष्पक्ष व निडर होकर अपने कर्तव्यों की पूर्ति करने की बात कही है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर वार्ता की है। उन्होंने पुख्ता व व्यापक सुरक्षा इंतजामों को लेकरर आश्वत किया है। श्री कमलनाथ ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को आमजन का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, लोग निरंतर यात्रा से जुड़ रहे हैं। स्थानीय हवाईपट्टी पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। समस्त सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेताद्वय को सलामी दी।

 

इमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व सांसद श्री नकुलनाथ की अगवानी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गोविंद राय, परासिया विधायक सोहन वाल्मिकी, नगर पालिक निगम महापौर विक्रम अहके, नगर पालिक निगम अध्यक्ष सोनू मागो, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार, पंकज शुक्ला, जय सक्सेना, सुरेश कपाले, भैयाजी शिवारे, पप्पू यादव, प्रबल सक्सेना, एकलव्य यहके, अजय सिंह ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : खाद की कमी से जूझ रहे किसान, शिवराज सिंह अलाप रहे झूठा राग- कमलनाथ