● रामेश्वर नाथ काव का जन्म 10 मई, 1918 को वाराणसी के एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 

● आर. एन. काव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. की शिक्षा प्राप्त की थी। 

● वे वर्ष 1940 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए तथा वर्ष 1948 में इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़ गए। 

● इंटेलिजेंस ब्यूरो का कार्यभार संभालने के साथ ही उन्हें सबसे पहले आज़ाद भारत के प्रमुख लोगों की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया। इसी दौरान वह भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तिगत सुरक्षा प्रमुख बने।

● वर्ष 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के बाद ऐसी जाँच एजेंसी की जरूरत महसूस हुई जो देश को विदेशी दुश्मनों से सचेत रख सके। 

● पण्डित नेहरू के कार्यकाल में काव अपनी योग्यता साबित कर चुके थे, इसलिए श्रीमती इंदिरा गाँधी ने ‘रॉ’ को गठित करने के विचार को मंजूरी दे दी। इस तरह ‘रॉ’ की स्थापना हुई और काव को ‘रॉ’ का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

● सिक्किम के भारत में विलय में भी काव की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने भारत की एक सुरक्षा बल इकाई, 'नेशनल सिक्योरिटी गार्ड' (एनएसजी) का भी गठन किया था।

● 20 जनवरी, 2002 को रामेश्वर नाथ काव की नई दिल्ली में मृत्यु हो गई।

न्यूज़ सोर्स : जानिए कौन हैं रामेश्वर नाथ काव