हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में कुल 54.85 लाख 412 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं, जहां एक साथ मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। उसी दिन गुजरात का परिणाम भी आएगा। हिमाचल में 10 बजे तक 10.25 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान का प्रतिशत भी सुधरेगा। इस बार रिकॉर्ड मतदान का अनुमान लगाया जा रहा है। जो लोग शाम 5 बजे तक लाइन में लग जाएंगे, उन्हें मतदान का अधिकार होगा।