छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर कई घातक हमलों में शामिल एक नक्सली दंपति ने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि मदकम हिडमा और उनकी पत्नी कुरम हुंगी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों पर कई घातक हमलों में शामिल थे। दोनों प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की ओडिशा राज्य समिति के स्वयंभू कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़ डिवीजन की क्षेत्रीय समिति के सदस्य हैं। नक्सल विचारधारा से मोहभंग के कारण सोमवार को दोनों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद दोनों को 10,000 रुपये दिए गए। अब राज्य सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।