इस साल मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेबीमून से अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। बता दें हाल ही में आलिया पति रणबीर संग बेबीमून के लिए रवाना हुईं थीं। रिपोट्र्स की मानें तो ये कपल अपने बेबीमून के लिए इटली रवाना हुआ था। बेबीमून एंजॉय कर रही आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में आलिया के चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफतौर से देखा जा सकता है। लेकिन इस फोटो में रणबीर कपूर मिसिंग हैं। मॉम-टू-बी आलिया का बेबीमून वेकेशंस से ये पहला अपडेट है आलिया ने अपनी इस नो मेकअप लुक वाली ग्लोइंग तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘इस सनशाइन के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। आप सबके प्यार के लिए शुक्रिया मेरे चहेतों।‘ आलिया की इस पोस्ट पर उनके करीबीयों ने कमेंट्स भी किए हैं।