भोपाल । प्रदेश में बारिश का सिलसिला पुन: प्रारंभ होने के आसार है। बारिश का यह सिलसिला अभी नौ अक्टूबर तक बने रहने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में पिछले तीन दिनों से हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त रविवार को इसी के पास एक अन्य चक्रवात भी बन गया है। सोमवार को दोनों का आपस में विलय हो सकता है। उधर रविवार को सुबह साढ़े आठ बजेनौ अक्टूबर तक बना रह सकता है। नौ अक्टूबर तक बना रह सकता है।  से शाम साढ़े पांच बजे तक नौगांव में एक मिलीमीटर वर्षा हुई । मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के आंध्रा तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात पहले से बना हुआ है। रविवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर–पूर्वी क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में एक अन्य चक्रवात बन गया है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला इन दोनों चक्रवातों का आपस में विलय होने की संभावना है। इसके बाद यह संयुक्त मौसम प्रणाली ऊर्जावान होने के बाद आगे बढ़ेगी। इसके प्रभाव से सोमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में मंगलवार से वर्षा का सिलसिला शुरू होगा। जबकि बुधवार से पूरे प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। उधर वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण प्रदेश में कहीं–कहीं अभी भी छिटपुट वर्षा हो रही है। इसी क्रम में साेमवार को रायसेन, बैतूल, आलीराजपुर, धार, इंदौर, खरगोन, उज्जैन एवं बड़वानी जिलो में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। इंदौर में पिछले 24 घंटे में वर्षा दर्ज हुई है। सोमवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रहने का अनुमान है, इसकी गतिविधियां बुधवार से बढ़ सकती हैं।