छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले ने भूपेश बघेल कैबिनेट में हड़कंप मच गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। पंचायत विभाग में मंत्री टीएस सिंहदेव को बगैर विश्वास में लिए उनके विभाग से संबंधित फैसले लिए जा रहे थे, जिससे नाराज होकर टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है। सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे।

मंत्री सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में सहायक परियोजना अधिकारियों (APO) पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव नाराज थे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के 10 हजार मनरेगा कर्मी राजधानी में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 60 से ज्यादा दिनों तक हड़ताल पर थे। राज्य सरकार ने दबाव बनाने सहायक परियोजना अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी थी। 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को निलंबित करने से पहले मंत्री सिंहदेव से पूछा तक नहीं गया था। अभी कुछ दिन पहले सभी अधिकारियों को बहाल कर दिया। उसमें भी उनसे नहीं पूछा गया।