छतरपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के छतरपुर में आयो‎जित जनसभा को संबो‎धित कतरे हुए गुरुवार को कहा ‎कि युवा हमारे आईकॉन हैं, आपको पहली बार वोट करने का अ‎धिकार ‎मिल रहा है, उसका सही उपयोग की‎जिए। मोदी ने अयोध्या में राम लला मं‎दिर की दुहाई देते हुए कहा ‎कि जैसे राम का मं‎दिर बन रहा है वैसे ही गरीबों के ‎लिए हम आ‎‎शियाने भी बनाकर दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सतना की चुनावी सभा को संबोधित ‎किया, इसके बाद वे छतरपुर पहुंचे। छतरपुर में पीएम ने कहा ‎कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर न बने, इसके लिए कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बता दिया था। इन्होंने बुंदेलखंड को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया, इन्हें 100 साल तक तरसाइए। सत्ता के लिए तरसाकर सजा दीजिए। इससे पहले सतना की चुनावी सभा में पीएम ने कहा ‎कि अयोध्या में जिस भक्ति से हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। जिन्हें घर (पीएम आवास) नहीं मिले हैं, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा। उन्होंने ‎विश्वास ‎दिलाया ‎कि 3 दिसंबर को सरकार वापसी पर पीएम आवास का काम तेजी से शुरू होगा। ये मोदी है, जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया। मोदी ने युवाओं खासकर फर्स्ट टाइम वोटर से कहा ‎कि पूरे चुनाव को आप लीड करिए।
छतरपुर में प्रधानमंत्री ने कहा ‎कि कांग्रेस वाले रिवर्स गियर के एक्सपर्ट हैं। कांग्रेस के लिए देश दिल्ली से शुरू होकर दिल्ली में खत्म हो जाता था। योजनाएं दिल्ली के एक कमरे में घोषित होती थीं। इनके एक नेता विदेशी दोस्तों को भारत की गरीबी दिखाते थे। कांग्रेस वाले रिवर्स गियर के एक्सपर्ट हैं। इनकी हर योजना देश को पीछे ले जाने वाली होती है। उन्होंने कहा ‎कि बुंदेलखंड में केन-बेतवा नदियां मोदी के पहले भी थीं। फिर केन-बेतवा लिंक परियोजना को मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा? ये मोदी की गारंटी है कि 45 हजार करोड़ रुपए लगाकर केन-बेतवा लिंक का काम पूरा करूंगा। 
पीएम मोदी ने कहा ‎कि कांग्रेस के चांद-सूरज लाने वाले वादे मीठा जहर का काम कर रहे हैं। कांग्रेस जब चांद और सूरज लाने वाले वादे करे तो समझ लेना कुछ तो गड़बड़ है। कांग्रेस के पंजे से आपको खुद को और मध्यप्रदेश को बचाना है। जब भी कांग्रेस बड़े वादे करे, ये मान लीजिए कि वो मीठा जहर देने की तैयारी कर रही है। देश के कई राज्यों में ऐसा हो चुका है। इस‎लिए अब आपको संभल कर वोट करना है।