भोपाल। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को प्रदेश भर में भारी जन समर्थन मिल रहा है। वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह से फ्लाफ हो रही है। जनता में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह और जोश है। यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान:-  
भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर लगाये झूठे मुकदमे वापस लेगी कांग्रेस सरकार: डॉ. गोविंद सिंह
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा की कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। जिसे भाजपा की सरकार ने रोक दिया। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों को 5 हॉर्स पावर तक पंप पर फ्री कनेक्शन दिया जाएगा। किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। बचे हुए किसानों के कर्जन 2 लाख तक के माफ किये जाएगा, बिजली के जो झूठ बिल आए हैं उन बिलों को निरस्त किया जाएगा और भिंड क्षेत्र में पूरे चंबल क्षेत्र में जो गार्डन के रूप में रोजगार का साधन हथियार रहता है उसे हथियार के रिन्यूअल फीस जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तीन 3000 रूपये तक कर रखी है, उसको आधा किया जाएगा। आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए अगर किसान अपने खेत में बागड़ करना चाहेगा, तो उसका आधा पैसा कांग्रेस सरकार देगी।

- भ्रष्टाचार की सारी सीमाओं को तोड़ चुकी है भाजपा सरकार: अजयसिंह
मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने विंध्य क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन आक्रोश यात्रा में कहा कि शिवराज सरकार ने पूरे क्षेत्र को खोखला कर दिया है,  युवाओं के भविष्य को चौपट किया, महिलाओं, बच्चियों के सम्मान पर वार किया और किसानों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति बद से बदतर है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कहीं भी किसी काम के लिए खड़े हो जाओ, बगैर पैसे के बात नहीं होती। किसानों की फसलों चौपट पर मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को भाजपा ने ठगने का काम किया है। नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला व व्यापम घोटाले जैसे षड्यंत्र करके ईमानदार एवं सच्चे नौजवान का हक छीनकर उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया है। इन 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है।
 
शिवराज सिंह ने किसानों की आमदनी कम कर दी,  युवाओं के भविष्य को
व्यापमं और पटवारी परीक्षा घोटाले की भेंट चढ़ा दिया: सुरेश पचौरी
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि शिवराज राज ने पहले तो किसानों की आमदनी कम कर दी एवं युवाओं के भविष्य को व्यापमं और पटवारी परीक्षा घोटाले की भेंट चढ़ाकर उनके भविष्य की हत्या कर दी।
पचौरी ने यात्रा प्रदेश की बदहाली और बर्बादी की जिम्मेदार सिर्फ शिवराज राज सरकार है। अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट खसोट की सरकार प्रदेश में चल रही है। दलित, आदिवासी, किसान, बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सभी परेशान है। आदिवासियों के तीन लाख से अधिक आवास के पट्टे निरस्त करके उन्हें दरबदर भी कर दिया गया।
पचौरी ने कहा कि कांग्रेस व कमलनाथ के प्रति प्रदेश भर की जनता में  जोश है, क्योंकि उन्होंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ़ किया, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी भी, माफ़ियाओं पर वार और मिलावटखोरों पर प्रहार किया था। और अब 500 रु का गैस का सिलेंडर, 100 यूनिट माफ 200 यूनिट पर हाफ महिलाओं को 1500 रु महीना, किसानों को 5 हार्स पॉवर की बिजली मुफ़्त, कर्मचारियों की पुरानी बहानी जैसी अनेकों सौगातें देंगे।

कांग्रेस सरकार ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आयेगी: कांतिलाल भूरिया
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज रानापुर और झाबुआ पहुंची। यात्रा के नेतृत्वकर्ता कांतिलाल भूरिया के गृह जिले में आदिवासियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ यात्रा के स्वागत के लिये उमड़ पड़ी।
इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन यह बता रहा है कि शिवराज सिंह के भ्रष्टाचारी शासन का अंत अब निकट है। जनता कांग्रेस के डेढ़ वर्ष के शासन को याद करते हुए बेसब्री से मतदान के दिन की प्रतीक्षा कर रही है। जनता चाहती है कि फिर से एक बार कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत प्रदेश की सत्ता में लौटे और शिवराज के अत्याचारी शासन का अंत हो। भूरिया ने यह भी कहा कि शिवराज सरकार लंबे समय से प्रदेश को लूट रही है, घोटाले कर रही है और माफियाओं को संरक्षण दे रही है। भाजपा के राज में आदिवासियों और महिलाओं पर जो अत्याचार हुए हैं वह प्रदेश की जनता भूली नहीं है। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को कांतिलाल भूरिया के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
 
शिवराज के राज में बहन-बेटी, किसान, युवा, दलित आदिवासी, कोई वर्ग सुरक्षित नहीं: अरूण यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव हमला बोलते हुए कहा कि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 18 साल के कार्यकाल में न बहन-बेटी सुरक्षित, न आदिवासी सुरक्षित, न किसान सुरक्षित, यानी कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लगातार आंदोलित है। शिवराज सरकार ने 18 साल के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार किया है उसके लिए अब वे माफी यात्रा निकाले क्योंकि जनता अब उन्हे आशीर्वाद देने के मूड में नहीं है। भाजपा ने बेईमानी से सरकार को छीना था। 2018 में कांग्रेस सरकार बनी थी जनता का आशीर्वाद हमे मिला था। यादव ने प्रदेश की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि 2023 में भी कांग्रेस को आशीर्वाद मिलेगा एवं दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएंगे।
यादव ने क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा पर अवेध उत्खनन कारोबारियों का सरगना होने का सीधा आरोप लगाते हुए सवाल किया कि वे 5 साल से सांसद है, बतायें संसदीय क्षेत्र में क्या काम कया है। यहां के नेता - अभिनेता सब केन नदी पर अवैध उत्खनन में लगें है। यहां के भाजपा नेता अवैध खनन और गुंडागर्दी में लिप्त है।
सह प्रभारी सीपी मित्तल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की पहल पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार ने रोड, बांध, आदि विकास कार्य के लिए बुंदेलखंड के विकास के लिए विशेष पैकेज दिया था, मगर मप्र सरकार ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कर जनता को धोखा दिया। यात्रा में विक्रम नाती राजा सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जनसमुदाय कांग्रेस के प्रति जनता के समर्थन और प्रेम को दर्शा रहा है: जीतू पटवारी
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज सातरूंडा से प्रारंभ हुई, जिसमें हजारों नागरिकों की भारी भीड़ शामिल हुई, इस दौरान उपस्थित जन समुदाय के साथ जन आक्रोश यात्रा के नेतृत्वकर्ता और पूर्व के कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात जन आक्रोश यात्रा मलवासा होते हुए नागदा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां आयोजित हुई विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। जीतू पटवारी ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा नागदा पहुंचकर जन सैलाब यात्रा में तब्दील हो गई है। इतना जनसमूह देखकर यकीन हो गया कि भाजपा सरकार की तानाशाही से जन-जन परेशान हो चुका है। यह जनसैलाब कांग्रेस के प्रति आपके समर्थन और प्रेम को दर्शा रहा है, साफ दिखाई दे रहा है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें प्राप्त होंगी और कांग्रेस प्रचंड विजय प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि नागदा में उमड़ा यह जनसैलाब कांग्रेस पार्टी और उसके स्थानीय विधायक दिलीप गुर्जर की लोकप्रियता को दर्शा रहा है। यह जनसमर्थन बता रहा है कि मध्यप्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार काबिज़ होने जा रही है।
सभा को संबोधित करते हुए उज्जैन जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा ने कहा कि श्लाडली बहनाश् योजना का लाभ लेने के लिये में बहनें परेशान हो रही हैं, गैस के टंकी 450 रुपए में में किसी को प्राप्त नहीं हो रही है। भाजपा भुलावे, बहकावे और बरगलाने की राजनीति कर रही है। उपस्थित विशाल जन समुदाय को जीतू पटवारी, कुलदीप इंदौरा और श्रीमती शोभा ओझा के अलावा विधायक दिलीप गुर्जर, विधायक मनोज चावला, विधायक हर्षविजय गेहलोत, विधायक रामलाल मालवीय, विधायक महेश परमार और उज्जैन के जिला अध्यक्ष कमल पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

भाजपा सरकार ने पंचायत राज व्यवस्था को कमजोर किया: कमलेश्वर पटेल
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने पंचायत राज व्यवस्था को कमजोर कर जन प्रतिनिधियों के अधिकारों को कमजोर करने का काम किया है। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जन आक्रोश यात्रा के पंचम दिन धौहनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निवास, जोगी पहाड़ी, लुरघुटी ददरी की जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में भाजपा सरकार के पिछले 18 वर्षों में जन विरोधी नीतियों से परेशान होकर जनता का आक्रोश सड़कों पर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं? भाजपा ने 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया।
कांग्रेस सरकार ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन की खुशहाली की नीति बनाकर उसे लागू करती है। कांग्रेस सरकार आने पर शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।  
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जिन स्थानों से गुजर रही है, उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा हैं।
प्रतिदिन की यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, स्थानीय नेतागण और पार्टी के लिए समर्पित हजारों-हजार कार्यकर्ता और आमजन यात्रा में शामिल हो रहे हैं।  
प्रदेश भर में शिवराज सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। जन आक्रोश यात्रा लगातार अपने पड़ाव-दर-पड़ाव जन-जन के बीच पहुंच रही है।