भोपाल   प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी सीडी कांड के बाद चर्चाओं में आए वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटैरिया (61) की शुक्रवार को मौत हो गई। उन्होंने करीब 10 दिन पहले 9 फरवरी को कीटनाशक पी लिया था। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल से सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां स्थिति नाजुक होने पर पटैरिया को भोपाल रैफर किया गया था।