महिला तीरंदाज  दीपिका कुमारी 10 से 25 सितंबर तक हांगझू में होने एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पायी हैं। वहीं अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर के साथ राष्ट्रीय चैम्पियन रिद्धि फोर को इस टीम में जगह मिली है। यही टीम अप्रैल में अंताल्य में होने वाले विश्व कप के पहले चरण में भी खेलेगी। दीपिका को अंतिम चरण के तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वह दो चरण के एलिमिनेशन दौर में पांचवें स्थान पर रही थी। इसके बाद उन्हें राउंड रॉबिन खेलना पड़ा था। 
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार दीपिका किसी खेल स्पर्धा से बाहर रहेंगी। वह 2010, 2014 और 2018 एशियाई खेलों में भी शामिल रही हैं। वह विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी है पर ओलंपिक में हमेशा विपफल रही हैं। विश्व कप में उन्होंने 11 स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं। 
पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में वह विश्व की नंबर एक तीरंदाज के रूप में उतरी थी और विश्व कप में पांच पदक जीती थी। वह हालांकि मिश्रित और एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गई। यहां राउंड रॉबिन चरण में वह एक अंक से रह गई थीं। 
दीपिका ने हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कांस्य जबकि  पुरुष वर्ग में खेल रहे उनके पति अतनु दास ने रजत पदक जीता था। पुरूष टीम में ही जयंत तालुकदार ने 12 साल बाद वापसी की है। एशियाई खेल हैं। 
पुरूष रिकर्व टीम : तरूणदीप राय, जयंत तालुकदार, नीरज चौहान , सचिन गुप्ता
महिला रिकर्व टीम : रिद्धि फोर, कोमलिका बारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर।