नई दिल्ली    द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने उनको संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक है। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिला है। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहे राज्यपाल

राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल, उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटेड), तेलंगाना गवर्नर और पुडचेरी एलजी डॉ. तमिलिसई साउंडराजन और गोवा गवर्नर पीएस श्रीधराई उपस्थित रहे। संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

मुझे इस बात की संतुष्टि है कि जो लोग वर्षों से विकास से वंचित थे--गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी- मुझे अपने प्रतिबिंब के रूप में देख सकते हैं। मेरे नामांकन के पीछे गरीबों का आशीर्वाद है, यह करोड़ों महिलाओं के सपनों और क्षमताओं का प्रतिबिंब है।' 'राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है। मेरा नामांकन इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं।'  'मैं देश की पहला राष्ट्रपति हूं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है। स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।' 'सभी भारतीयों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों के प्रतीक - संसद में खड़े होकर मैं आप सभी का नम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करती हूं। इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत होगी।'

 संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 15वें राष्ट्रपति की शपथ ली। 

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के सेंट्रल हॉल में पहुंचीं। वह शीघ्र ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद संसद पहुंचे।
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना हुए। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। संताली साड़ी पहनकर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी  संताली साड़ी पहनकर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, 

राजघाट पर द्रौपदी मुर्मू

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हुईं। वे आज  संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह से पहले ओडिशा में कारीगरों ने द्रौपदी मुर्मू को कुछ इस तरह शुभकामनाएं दीं।