पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

इस विस्फोट पर भाजना ने तीखा हमला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को श्माशान बनाकर मानेंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं। 

इस धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दत्तपुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल में कई लोग कारखाने में काम कर रहे थे। उस समय अचानक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया।  

अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, इससे पहले मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने बताया कि पांच शव बरामद किए गए हैं। 
 
पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सिर्फ इस फैक्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में ऐसी अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इन अवैध कारखानों को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन वह चोरों को बचाने में व्यस्त हैं। अधिकारी ने कहा कि सीएम का काम राज्य में इमामों के साथ बैठकें करना और सांप्रदायिक कार्ड खेलना है।